जोशी बने गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

जोशी बने गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

 


*सिंगोली/*( निरंजन शर्मा)। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने सिंगोली नगर के वरिष्ठ दिनेश जोशी को समाज के प्रति निष्ठा और जागरूकता को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। जोशी की नियुक्ति से समाजजनों ओर इष्टमित्रों में हर्ष की लहर है। जोशी ने बताया की महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित समाज के वरिष्ठो ने जो विश्वास व्यक्त किया मे उनके विश्वास पर खरा उतरने का पुरा प्रयास करुंगा।