नीमच | अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठन भी इस अवसर को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। इसे लेकर देश भर में भव्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अक्षत कलश यात्रा भी नगर नगर गांव गांव में निकाली जा रही है।
नीमच के तिलक बस्ती में एकादशी के पावन अवसर पर भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। शहर के घंटाघर स्थित गोपाल मंदिर से यह अक्षत कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो कमल चौक, भारत माता चौराहा, पुस्तक बाजार से होते हुए भोलाराम कंपाउंड के भोलेनाथ मंदिर पर पहुंची।
यहां अक्षत कलश यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान कलश यात्रा के मार्ग में पढ़ने वाले सभी मंदिरों पर अक्षत चढ़ाए गए। अक्षत कलश यात्रा में शामिल महिलाएं अपने सर पर कलश लिए ढोल नगाड़ो के साथ चलती हुई दिखाई दी। इसी तरह यात्रा में शामिल महिला-पुरुष, बूढ़े-बच्चे सभी ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते गाते नजर आए। वहीं अक्षत कलश यात्रा का शहर की लोगों ने भी अलग-अलग स्थान पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन भी किया। यात्रा मे विधायक दिलीप सिंह परिहार ,जीतू जी सोनी अंशुल चांगल मोनू लॉक्स मनोज सोनी अरुण प्रजापति योगेश प्रजापति रामगोपाल पाराशर मोहन राणावत अजित जैन सहित आदि लोग मौजूद थे।