अल्पप्रवास पर उदयपुर पहूचे सिक्किम के राज्यपाल माथुर का किया स्वागत

अल्पप्रवास पर उदयपुर पहूचे सिक्किम के राज्यपाल माथुर का किया स्वागत

  


उदयपुर। सिक्किम के  राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर  सोमवार को अल्पप्रवास पर उदयपुर पहूचे।डबोक हवाईअड्डे पर वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय विप्लवी व भाजपा नेता प्रमोद बारेगामा ने स्वागत किया। सर्किट हाउस से राज्यपाल माथुर सलिल सिंघल व पूर्व महापौर रजनी डांगी के निवास पर गये और श्रीमती सरस्वती सिंघल व वीरेन्द्र डांगी के निधन पर शोकाभिव्यक्ति की। राज्यपाल माथुर के साथ विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व पार्षद दिग्विजय श्रीमाली, डॉ. विजय विप्लवी, डॉ. कुंजन आचार्य, पुरषोत्तम सुखवाल, राजेश स्वर्णकार, ऋषि श्रीमाली, गोटूलाल कंसारा सहित वरिष्ठजन साथ थे।