- *तापमान में एक डिग्री की गिरावटी लेकिन गर्मी से बेहाल शहर, शाम को बदला मौसम*
उदयपुर। उदयपुर शहर में पड रही गर्मी से शहरवासी बेहाल है हालांकि शुक्रवार रात करीब 7.35 बजे हवाएं चलने लगी और इन हवाओं के अब मौसम में बदलाव की संभावना दिखाई देने लगी है। इधर, बदले मौसम के साथ प्री-मानसून की बारिश भी हो सकती है। वहीं शहर का तापमान आज भी 42 डिग्री के करीब रहा। हालांकि गुरूवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री की कमी हुई है लेकिन लगातार पड रही गर्मी ने रातों को अत्यधिक गर्म कर दिया है। *News: Latif*
उदयपुर शहर में इस सप्ताह की शुरूआत से ही तापमान बढने लगा और लगातार पांच दिन तापमान 41 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया है। बुधवार को गुरूवार को तो तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री की कमी हुई है। मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। लगातार तप रहे दिनों की गर्माहट से तपी जमीं और दीवारों ने रातों को भी गर्म कर रखा है और तापमान में लगातार बढोतरी हुई है। इधर, प्री-मानसून के बारिश एक-दो दिन में हो सकती है। आज मौसम में हुए बदलाव और हवाओं ने तेज गर्मी से हल्की राहत दी हैं। शुक्रवार शाम को कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले घने बादल भी दिखाई दिए लेकिन समाचार लिखे जाने तक बारिश के समाचार नहीं मिले है।