महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में आज निकलेगी भव्य शाही सवारी भोलेनाथ आज देंगे भक्तों को दर्शन*

महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में आज निकलेगी भव्य शाही सवारी भोलेनाथ आज देंगे भक्तों को दर्शन*



::मां पार्वती के साथ होगा पाणीग्रहण संस्कार नगर और क्षेत्रवासी बनेंगे बाराती*

::आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी एवं फूल मालाओं से सजे नगर में शाही सवारी का जगह-जगह होगा स्वागत 


सिंगोली।प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज 26 फरवरी को भव्य शाही सवारी भगवान भोलेनाथ के भक्तों द्वारा निकाली जाएगी।जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि शाही सवारी को लेकर नगर मे सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है शाही सवारी में शिव पार्वती विवाह को बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर और क्षेत्र के हजारों भक्तों(बरातीयो) की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। आज 26 फरवरी को दोपहर सवा 12 बजे स्थानीय भूतेश्वर महादेव मंदिर से शाही सवारी प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई तहसील प्रांगण में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर पहुंचेगी जहां पर भगवान शिव की बारात एवं दोपहर सवा 3 बजे मां पार्वती के साथ पाणी ग्रहण संस्कार किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय तिलस्वा चौराहे पर श्री खाटू नरेश श्याम बाबा का अलौकिक दरबार भी सजाया जाएगा, शाही सवारी के दौरान अघोरी पार्टी, भव्य आदियोगी प्रतिमा, राधा कृष्ण चलित झांकी, भगवान बाहुबली हनुमान, मां कालका की झांकी, शाही नन्दी, शाही बग्गी, मस्का बैंड, चलित झाकिया, आकर्षक लाइटिंग, डीजे, घोड़े, सांवरिया बैंड के मधुर भजन, हाथी की सवारी, सवारी मार्ग पर भव्य आतिशबाजी, भस्म रमैया मंडल के कलाकारो द्वारा आकर्षक नृत्य एवं स्थानीय बजरंग व्यायाम शाला के कलाकारों द्वारा हैरत अगेज करतब शाही सवारी के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे शाही सवारी मार्गों पर सवारी में आने वाले भक्त जनों के लिए पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, पत्थर व्यापारी संघ, सहित धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर स्वल्पाहार, फरियाली खिचड़ी, शीतल जल की व्यवस्था रहेगी साथ ही हरि ओम मित्र मंडल के द्वारा शाही सवारी मे क्षेत्र से आने  वाले भक्तों के लिए 11000 भोजन  पैकेट की व्यवस्था भी की गई है शाही सवारी को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए संपूर्ण नगर को रंग बिरंगी रोशनी से  जगमग कर जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर सजाया गया है शाही सवारी में पड़ोसी राज्य राजस्थान और क्षेत्र के हजारों भक्तों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी संपूर्ण व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी व्यवस्था की है शाही सवारी देर शाम  नंदीश्वर महादेव पर पहुंचेगी जहां भगवान भोलेनाथ की महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण के साथ ही सवारी का समापन होगा।