ऑटो पलटने से सास-बहु घायल

ऑटो पलटने से सास-बहु घायल


जबलपुर। रांझी थानांतर्गत मस्ताना चौक किशन होटल के पास शुक्रवार दोपहर एक बेलगाम भागती ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार एक सास और बहु घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार मनमोहन नगर रांझी निवासी ३५ वर्षीय विनीता ठाकुर ने बताया कि अपनी सास सोना ठाकुर के साथ वे अमर कंटक एक्सप्रेस से भोपाल से ननद के घर होकर बीती रात करीब डेढ़ बजे लौंटी। मुख्य रेलवे स्टेशन से घर लौटने सास बहु ने ऑटो क्रमांक एमपी २० आर ३२२६ को बुक किया। दोनों ऑटो में अपने घर के लिये निकले। आटो चालक तेज गति से आटो चला रहा था जिसके चलते ऑटो चालक को दोनों ने धीरे चलने के लिये कहा पर चालक नहीं माना। इसी दौरान आटो जैसे ही मस्ताना चौक किशन होटल के पास पहुँचा तो आटो का चालक लापरवाही चलते आटो पलट गया। जिससे विनीता के साथ उनकी सास भी ऑटो से गिर कर घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल रांझी में भर्ती किया गया। विनीता की रिपोर्ट पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ धारा २७९, ३३७ भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।