पोरवाल महिला मंडल नीमच के चुनाव संपन्न

पोरवाल महिला मंडल नीमच के चुनाव संपन्न

नीमच । पोरवाल महिला मंडल नीमच द्वारा 2 अप्रैल को विकास नगर स्थित श्री विकाशेश्वर महादेव मंदिर पर पोरवाल महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव एवं कीर्तन का आयोजन रखा गया जिसमे महिला मंडल की सभी महिलाओं ने फूलो और गुलाल से होली खेली एवं भजनों पर सभी थिरक उठे l समापन पर प्रसाद वितरण किया गया lआगामी सत्र 2024-26 के लिए नवीन कार्यकारिणी गठित की गई जिसमे अध्यक्ष पद के लिए सुनीता डबकरा (अमन मेडिकल),   सचिव रीना पोरवाल , कोषाधक्ष्य ममता काला, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता (एलआईसी), रक्षा पोरवाल (पालसोड़ा), मार्गदर्शिका सुनीता चौधरी (पूर्व अध्यक्ष) एवं सावित्री गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए l यह जानकारी पूर्व अध्यक्ष सुनीता चौधरी द्वारा दी गईl