महिलाओं ने दशा माता की पूजन कर घर की सुख समृद्धि एवं घर की दशा सुधारने की कामना की

महिलाओं ने दशा माता की पूजन कर घर की सुख समृद्धि एवं घर की दशा सुधारने की कामना की



हरवार ।दशा माता का पर्व महिलाओं द्वारा बढ़ि ही  उमंग के साथ मनाया गया शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने देवरि चौक पर  स्थित पीपल के वृक्ष के यहां की दशा माता  की शुभ मुहूर्त पीपल के वृक्ष की पूजा कर  घर की सुख समृद्धि एवं घर की दशा सुधारने के लिए  कामना  की। दशा माता के व्रत में महिलाओं ने कच्चे सूत का 10 तार का डोरा लेकर उसमें 10 गठाने लगाई । इसके बाद महिलाएं पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर 10 बार सूत लपेटते हुए परिक्रमा की  फिर उस डोरे को गले में धारण किया महिलाओं ने

दशा माता का  व्रत कर घर-परिवार के बिगड़े ग्रहों की दशा और परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए मनोकामना की  इस दिन महिलाएं पूजा और व्रत करके गले में एक खास डोरा पूजा का धागा पहनती है ताकि परिवार में सुख-समृद्धि, शांति, सौभाग्य और धन संपत्ति बनी रहे।