नीमच।साल 2022 मे गोरखपुर निवासी युवक ने पैदल यात्रा कर भारत भ्रमण पर 19 राज्यों में 9760 किमी यात्रा पूर्ण की। कंधे पर लगभग 20 किलो का बेग और उसके साथ लगा राष्ट्रीय ध्वज। यह सब देखकर हम लोग आश्चर्य चकित हुए। नीमच शहर पहुचे इस 25 वर्षीय युवक की भेंट समाजसेवी, व्यवसाई नीरज पोरवाल से भाटखेड़ा मे भेट हुई थी।और नीमच पहुचने पर पदयात्री का वरिष्ठ पत्रकार और एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट युनियन जिलाध्यक्ष, डॉ जीवन कौशिक तथा सदस्यों ने अभिनंदन किया। युवक ने बताया कि वह देश की एकता, अखंडता, सभ्यता और संस्कृति से स्वयं परिचित होने के साथ अन्य लोगों को परिचित कराने के लिए किताब लिख रहा है। और इसके लिए भारत भ्रमण पर निकला है तो लोगों ने उसके साथ फोटो लेने के साथ स्वागत भी किया।यह युवक उप्र के गांव धर्मपुर पर्वत निवासी रोविंगसनोज ने 18 माह की अक्टूबर 2022 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज से भारत पैदल यात्रा प्रारम्भ की थी। अब तक 29 राज्यों में भ्रमण कर 9760 किमी का सफर पैदल तय कर मंगलवार को शहर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह एक भाई कंपनियों के कांट्रेक्ट लेते हैं। पिता किसान है। उनकी भी नौकरी लग चुकी थी, लेकिन मन में संतुष्टि नहीं थी, वह भारत भ्रमण करना चाहते थे, ताकि हर संस्कृति और सभ्यता से परिचित हो सके। इसके लिए 2020 और 2021 में भी कोशिश की लेकिन किसी कारणवश यात्रा शुरू नहीं कर सके। 2022 में ठान लिया कि इस बार भारत भ्रमण करेंगे और ट्रेन से पश्चिम बंगाल पहुंचे। जहां से पैदल यात्रा शुरू की। अब तक वह 29 राज्य का भ्रमण कर चुके हैं। गुजरात का भ्रमण कर वह मप्र पहुंचे। यहां नीमच से अब यात्रा कर राजस्थान की ओर जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 25 से 30 किमी का सफर तय करते हैं। जहां रात हो जाती है, वहां किसी मंदिर, स्कूल या सामुदायिक भवन में रुक जाते हैं। अभी तक कुछ स्वास्थ्य सहित अन्य विपरीत परिस्थितियों के साथ यात्रा संपन्न की है। यहा से वे नयागांव होकर राजस्थान सीमा मे प्रवेश कर गोरखपुर यू पी पहुंचेंगे।