पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन ने मनाया फाग महोत्सव

पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन ने मनाया फाग महोत्सव

नीमच(निप्र)। पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन द्वारा शनिवार को स्थानीय भागेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित पीसी हाल  में फाग उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस मौके पर राधा कृष्ण बनकर मनमोहक प्रस्तुति दी  एवं  नृत्य का आयोजन किया गया।



 फाग महोत्सव में सिंधी समाज की महिलाएं पारंपरिक पोशाक में सजधज कर पहुंची थीं। संस्था द्वारा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। इसके अतिरिक्त महिलाओं और बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी रखी गई। आयोजन शनिवार को शाम 4 बजे से शुरु हुआ जिसमें .बाल राधा कृष्णा रूप के दर्शन,.फूलों से होली, गुलाल संग होली, भजन और गीतों के संग डांस ,  मस्ती भरे सवाल जवाब और कुछ पहेलियां जैसे आयोजन किए गए।