नीमच। लोकसभा चुनाव से पहले नीमच की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है। शहर के दिग्गज कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर ने भी गुरूवार को कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद जी, सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, भाजपा नेता महेंद्र भटनागर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार की मौजूदगी में कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उमराव सिंह गुर्जर पूर्व सीएम कमलनाथ के खास माने जाते हैं। वे पूर्व में मंडी अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नीमच विधानसभा का चुनाव लड़ा था।