नीमच । श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल की 60 से अधिक महिलाओं ने बरूखेडा़ रोड़ इन्दिरानगर के पास स्थित अपने समाज भवन गौतमाश्रम पर फूल अबीर गुलाल के साथ भगवान कृष्ण व राधा रानी के मधुर भजनों और मनभावन नृत्यों की प्रस्तुती के साथ फाग उत्सव मनाया।
*महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी ने बताया गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नीमच नगर की 60 से अधिक महिलाओं , युवतियों और बच्चों ने भगवान कृष्ण, राधा, गोप गोपिकाएं , यशोदा इत्याद का रूप बनाकर हर्बल फाग उत्सव मधुर भजनों और नृत्य की प्रस्तुती के साथ मनाया। अंत में माखन मिश्री का भोग लगाकर आरती करके व मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन किया।अध्यक्ष श्रीमती जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती राजकुमारी शर्मा संक्षक, रमा बनवारी शर्मा,सचिव रेखा शर्मा,कोषाध्यक्ष ज्योति अंबिका प्रसाद जोशी, ज्योति जगदीश जोशी, , संजु तिवारी, नूतन पंडित, कांता पुरोहित, निर्मला पुरोहित , स्नेहलता शर्मा, जया शर्मा, दुर्गा शर्मा ,सुधा शर्मा, निकीता मनीष शर्मा, श्रुति नवीन पंचोली, श्वेता डोरिया, कुमुद शर्मा, अनुराधा शर्मा, श्रद्धा त्रिपाठी, मोनिका शर्मा, अंकिता मंयक उपाध्याय, अर्चना तिवारी, मृदुला व्यास , मनीषा शर्मा, हेमा शर्मा, शीतल शर्मा, अनिता योगेन्द्र पुरोहित , इत्यादि उपस्थित थी।
शैलजा जोशी ने भगवान कृष्ण व स्नेहा पुरोहित ने राधा रानी का स्वरुप धारण किया एवं किशोरियों ने गोपियां व नन्हें मुन्ने बच्चों ने बाल गोपाल व सखा बनकर कार्यक्रम को मनोरम व भव्य बनाया।समारोह की विशेष अतिथि किरण तिवारी व भारती उपाध्याय थी।