दिल्ली की टूटी और प्रदूषण फैलाती सड़कों के मामले में सीएम रेखा गुप्ता ने संभाला मोर्च

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में सड़कों की धूल से वायु प्रदूषण और टूटी सड़कों से हो रही मुश्किलों को दूर करने के लिए मोर्चा संभाला है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण, हरित पट्टी और जल निकासी के प्रबंधन के लिए एकीकृत ढांचा तय करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई और परिणामों पर ध्यान देने के लिए कहा और समन्वय से समस्याओं का समाधान करने का संदेश दिया।