भोपाल।भारत के अग्रणी ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में एक ही दिन में ऑल-न्यू टाटा सिएरा की 100 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी की।

 सिएरा को देशभर में 1,00,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं, जो इस मॉडल की मजबूत मांग और इसकी स्थायी लोकप्रियता को दर्शाती हैं।   यह अभूतपूर्व प्रतिक्रिया सिएरा की प्रतिष्ठित पहचान और प्रीमियम मिड-SUV के रूप में ग्राहकों के दिलों और दिमाग में उसकी खास जगह को रेखांकित करती है।     
यह महत्वपूर्ण आयोजन उज्जैन में आयोजित किया गया, जहां सांघी ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड (इंदौर और उज्जैन), श्याम ऑटोमोटिव (इंदौर और धार), वरेण्याम मोटर कार (भोपाल), सुगंध ऑटोमोबाइल्स (उज्जैन, रतलाम और नीमच), एम एस सेठ एंड सन्स (गुना), फ्रंटियर मोटोकॉर्प (जबलपुर), आनंद मोटोरन प्राइवेट लिमिटेड (सागर और छतरपुर), और सुनील ऑटोमोटिव्स (छिंदवाड़ा) ने ग्राहकों के साथ मिलकर इस मौके का जश्न मनाया। यह आयोजन इस प्रतिष्ठित SUV की शुरुआती बड़े पैमाने की ग्राहक डिलीवरी में से एक रहा।