उदयपुर।सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को।छोड़कर) चलेगी - तीन स्टॉपेज: जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर - उदयपुर से सुबह 6.10 पर रवानगी, 10.25 पर असारवा - असारवा से शाम 5.45 पर रवाना, रात 10 बजे उदयपुर इधर, #वन्दे #भारत: उदयपुर-आगरा कैंट 15 फरवरी व उदयपुर-जयपुर के 14 फरवरी से संचालन बंद# सम्भवतः इसी वंदे भारत को अब उदयपुर-असारवा के बीच चलाया जाएगा। कई बार उदयपुर-आगरा कैंट व उदयपुर-जयपुर वंदे भारत में यात्री भार नहीं मिलने की खबरें भी प्रकाशित हो चुकी है। #उदयपुर।यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन को मिली स्वीकृति प्रदान की गई है। यह रेल सेवा सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत रेल सेवा उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे का असारवा पहुँचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 26964, असारवा (अहमदाबाद)- उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे का असारवा पहुँचेगी। यह रेल सेवा जावर, डूंगरपुर, हिम्मत नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इधर, इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से गाड़ी संख्या 20981/82, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 15.02.26 एवं गाड़ी संख्या 20979/80, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी-वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 14.02.26 से संचालित नहीं की जाएगी।