📰 पूरी खबर:


नीमच।13 अप्रेल को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था जय श्री आरोग्य जनकल्याण समिति और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भरभढ़िया द्वारा ग्राम में तालाब घाट पर स्वच्छता श्रमदान कर जल चौपाल ध्यान कार्यक्रम किया।प्रातः 7.30 बजे से 9 बजे तक चले श्रमदान में तालाब स्थित घाट की साफ सफाई की गई।इस दौरान श्रीमती संगीता पाटीदार सरपंच,सत्यनारायण पाटीदार सामाजिक कार्यकर्ता,लाभचंद्र गुर्जर पंचायत सचिव,चेनाराम पाटीदार,रवि डागर, नवांकुर संस्था सचिव टिना गर्ग,प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सीमा बैरागी,सचिव कल्पना घावरी,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम विद्यार्थी अनीता सेन,पीयूष दुबे,प्रवीण शर्मा,शुभम प्रजापति,प्रतिभा तोमर,किरण बाला बैरागी,कुसुमलता शिव,सीमा पाटीदार,मदन जी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।