📰 पूरी खबर:
नीमच। म.प्र. जन अभियान परिषद जिला नीमच द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विकासखण्ड नीमच में में प्रस्फुटन ग्राम भरभढ़िया में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया वहीं मनासा विकासखंड में प्रस्फुटन कंजार्डा में रूपा नदी घाट पर स्वच्छता श्रमदान एवं नदी पूजन कार्यक्रम किया गया, 2 घंटे चले श्रमदान में सामूहिक श्रमदान से घाट और पुलिया की सफाई कर गंदगी साफ की। इस दौरान जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी, परामर्शदाता कुसुम चौहान, नवांकुर संस्था विवेकानंद युवा मंडल अरूण कुमार ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अनिल मालवीय सहित सदस्य और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम विद्यार्थी उपस्थित रहे।