📰 पूरी खबर:
सिंगोली( निरंजन शर्मा )।नगर परिषद सिंगोली के नवीन भवन के निर्माण का भूमि आज क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा तीसरी बार भूमि पूजन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद सिंगोली के नवीन भवन निर्माण के लिए पिछले अनेक वर्षों से समय समय पर नागरिकों एवं दोनों ही पार्टी के नेतागणों द्वारा मांग की जाती रही है जिसके फलस्वरूप भवन निर्माण के लिए दो दो बार राशि भी आवंटित की गई और भूमि पूजन भी किया गया लेकिन तत्कालीन नगर परिषद के कर्ताधर्ताओं द्वारा भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि को या तो अन्य मद में खर्च दिया गया या फिर राशि ही लेप्स हो गई।
बताया जा रहा है कि नगर परिषद का तीसरी बार भूमि पूजन होने के बाद लगभग 3 करोड़ 50लाख की लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए टेंडर, विज्ञप्ति जारी कर दी गई है और अब निर्माण कार्य शुरू होने के कगार पर है।
बताया यह भी जा रहा है कि नगर परिषद के भवन का निर्माण निकाय निधि से करवाया जाएगा लेकिन जब पहले से ही नगर परिषद पर करीब 70 लाख रुपए का कर्ज चल रहा है तो फिर 4 करोड़ की लागत से बनने वाले भवन को निकाय निधि से कैसे बनवाया जाएगा यह विचार करने वाली बात है।
क्या नगर परिषद सिंगोली का भवन इस बार भी खटाई में पड़ेगा या फिर दो चार कमरे बनाकर कर पूर्व की तरह छोटा भवन बनाकर इति श्री कर दी जाएगी?