📰 पूरी खबर:
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के ’गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने ग्राम चौथखेड़ा का भ्रमण किया। विधायक ने ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा कर उनके अनुभवों को जाना।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उज्ज्वला, पीएम आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू चर्चा कर उनके अनुभव साझा किए। साथ ही, संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उपरणा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला सह-संयोजक अर्जुनसिंह सिसौदिया, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, लालजी गुर्जर, मुन्नालाल, मनोहर, हरिसिंह, गौरीलाल और दिनेश गुर्जर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक ने अंत में ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है।