📰 पूरी खबर:
नीमच। एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू एवं तहसीलदार श्री संजय मालवीय ने उपखण्ड क्षेत्र नीमच में स्थापित विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर, गेहूं उपार्जन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम श्री साहू ने उपार्जन केंद्रों पर बारदाना की उपलब्धता, तौल काटे की व्यवस्था, वेईंग मशीन एवं उपार्जित उपज की भण्डारण व्यवस्था, छाया एवं पानी की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होने उपार्जन केंद्र प्रभारियों को किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।