📰 पूरी खबर:

नीमच। जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत व्‍यापक जनजागरूकता के लिए विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन जन अभियान परिषद की समितियों द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्‍ड मनासा के ग्राम भाटखेड़ी बस स्‍टेण्‍ड पर प्‍याऊ का शुभारंभ किया गया। सरपंच श्री मनोज पुरोहित की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने में‍हदी प्रतियोगिताओं के माध्‍यम से जागरूकता का संदेश दिया।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने पोस्‍टरडिजाईन और रंगोली के माध्‍यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ग्राम बामनिया में जल संरक्षण से संबंधित नारों का दीवार लेखन भी किया गया। ग्राम सावन में बीसभुजा माता मंदिर स्थित तालाब पर स्‍वच्‍छता के लिए श्रम कर घाट की सफाई की गई और उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। मंदिर परिसर में जल मंदिर प्‍याऊ भी स्‍थापित की गई। डीकेन के गगरानी घाट पर जल संरक्षण पर आधारित रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया।