📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एलआईसी चौराहे के समीप स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर हुई है। बैठक सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 11 वां दो दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह आयोजन सकल ब्राह्मण कल्याण समिति, श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति, सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की बैठक दो दिवसीय आयोजन के दौरान होने धार्मिक आयोजनों के साथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजन और प्रतियोगिताओं के लिए इनको मिली जिम्मेदारी-
जिसमें 18 अप्रैल को शाम 4 बजे से टाऊन हाल में संस्कृत श्लोक, मंत्र और स्रोत का आयोजन के लिए प्रभारी कपिला पारिक, निधि शर्मा को जवाबदारी सौंपी गई है। बहू रूप पोशाक (फैंसी ड्रेस )प्रतियोगिता आयु वर्ग - 0 से 6 एंव 7 से 12 वर्ष के लिए शेफाली त्रिवेदी, रंजना नागदा को जवाबदारी सौंपी गई है। इसी तरह एकल,युगल और समूह नृत्य प्रभारी ललिता नागदा,प्रीति पाराशर, पुष्पांजलि तिवारी, प्रतिभा डोरिया को जबावदारी सौपी गई है। फैंसी ड्रेस को छोड़कर सभी प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग 0 से 6, 7 से 12, 13 से 18 और 19 से ऊपर ओपन रहेगी।
18 अप्रैल क़ो सुबह 9 बजे से श्री परशुराम महादेव मंदिर पर चित्रकला एंव रंगोली प्रतियोगिता* का आयोजन किया जाएगा। चित्रकला में रंगोली प्रतियोगिता के लिए मातृशक्ति का ड्रेस कोड रानी कलर रहेगा। चित्रकला के लिए ड्राइंग शीट आपको समिति की तरफ से दी जाएगी और कलर आपको स्वयं लेकर आना है । चित्रकला प्रतियोगिता पर्यावरण थीम पर चित्र बनाने हैं। इन प्रतियोगिता के लिए प्रभारी ज्योति नागदा, दीपमाला पाराशर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रंगोली प्रतियोगिता के लिए प्रभारी कृष्णा पारीक, सुजिता शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। रंगोली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कलर स्वयं को लेकर आना है।
19 अप्रैल प्रातः 5:00 बजे आराध्य भगवान परशुराम का महाअभिषेक का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें शोभायात्रा प्रभारी अलका पारिक,अलका सहारिया, सीमा पारीक,गुणबाला तुगनावत, विद्या शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। शाेभायात्रा के लिए मातृ़शक्ति का ड्रेस कोड लाल चुनरी साड़ी रहेगी। सभी प्रतियोगिताओं के लिए पांच प्रतिभागी का होना अनिवार्य रहेगा।
उपरोक्त कार्यक्रमों के लिए प्रतियोगी अपना नाम सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी,सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या व्यास, सांस्कृतिक सचिव - मीनाक्षी शर्मा को अपनी एंट्री दे सकते हैं।