📰 पूरी खबर:


नीमच। सेवा भारती शिक्षण समिति द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बालिका छात्रावास के सुचारू संचालन एवं विस्तार हेतु सेवा भारती  जिला समिति के गठन की घोषणा की गई।
यह घोषणा मालवा प्रांत छात्रावास प्रमुख श्रीमती प्रीति तेलंग एवं प्रांत टोली सदस्य श्री देवप्रकाश जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न आयामों के प्रभारी नियुक्त किए गए।
समिति में अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल को पुनः दायित्व सौंपा गया। सचिव पद पर श्री सचिन सी.के. शर्मा, सहसचिव श्री राजेश जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री सुशील गोयल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती अलका गोयल को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में श्री संतोष चोपड़ा, श्री नारायण राठौर,  श्री ललित अग्रवाल,श्री सुरेंद्र लोढ़ा श्री वासुदेव गर्ग, श्री चंद्रशेखर योगी, श्री विवेक कटारिया, श्री दिनेश पासवानी, सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी एवं श्रीमती ज्योति पटेल को शामिल किया गया। संरक्षक के रूप में श्री सुनील पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त रहेगा।
इसके साथ ही समिति के कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न आयामों की जिम्मेदारी भी तय की गई—
स्वास्थ्य आयाम :
डॉ. स्वप्निल वाधवा, डॉ. गौरव अग्रवाल, सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी, श्रीमती संगीता जारोली
शिक्षा आयाम :
श्री सी. के. शर्मा, श्री मनोज जी महेश्वरी ,सुश्री सुनीता मंगल, श्रीमती रेणु चौपड़ा, श्री नंदकिशोर नागदा, श्रीमती जय श्री चौबे, श्रीमती आभा पामेचा
सामाजिक आयाम :
श्री वासुदेव गर्ग, श्रीमती रजिया जी, श्री दिनेश परवानी, श्रीमती शिवा मित्तल, श्री चंद्रशेखर योगी
स्वावलंबन आयाम :
श्री ललित अग्रवाल, श्री दिलीप डूंगरवाल, श्री राजेश जायसवाल, श्रीमती प्रेमलता लालका, श्रीमती ममता जी, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती आभा अग्रवाल।
बैठक में सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा बालिका छात्रावास के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।