📰 पूरी खबर:
नीमच। शा.क मा वि क्र.2 नीमच केंट में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक शौकत अली सिराजी 27वर्ष 8 माह कीअपनी सेवाकाल पूर्ण कर 31मार्च 26 को सेवानिवृत्त हुए हैं। आपने 26 वर्ष शा प्रा वि जूना बाजार, नीमच सिटी में पदस्थ रहकर सेवाएं दीं ।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाला में आयोजित विदाई कार्यक्रम में
प्रधानाध्यापिका श्रीमती चित्रा उईके, जन शिक्षक सर्वश्री गोपाल पाटीदार, आशीष गेहलोत के कर-कमलों से आपको प्रशस्ति-पत्र व सफारी सूटकेस और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संकुल प्राचार्य श्री बंसल भी अंत में कार्यक्रम में शामिल हो गए थे।
आगंतुक अतिथियों एवं स्टाफगण ने आपके सेवाकाल की भूरि भूरि प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।