📰 पूरी खबर:

 
नीमच।हनुमान जन्मोत्सव पर जिलें के सम्पूर्ण थाना क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों एवं मंदिरों में पुजा अर्चना को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा कानून व्यवस्था संबंधी बैठक में जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकांे का आयोजन करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है। 
हनुमान जन्मोत्सव जुलूस एवं मंदिरों में पुजा अर्चना तथा महामहीम राज्यपाल महोदय कर्नाटक राज्य के नीमच आगमन को लेकर एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के ऊपर विशेष निगाह रखने, किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना देने, छोटी सी छोटी घटना पर संवेदनशीलता के साथ स्थिति को संभालने एवं पुलिस बल को मुस्तैदी से डयूटी करने संबंधी निर्देश दिये गयें। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण तरिके से मनाने की अपील की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस.डांगी, थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक शब्बी मेव, निरीक्षक शिव रघुवंशी, निरीक्षक विजय सागरिया, निरीक्षक विरेन्द्र झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु अपने अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठके आयोजित कर हनुमान जन्मोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही थाना क्षेत्रों के संवेदनशील ईलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिलें में हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस एवं पुजा अर्चना के दौरान ड्रोन कैमरा एवं एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जावेंगी। 
*नीमच पुलिस की आमजनता से अपील* - *जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।*