📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। 1 अप्रैल को नव वित्तीय वर्ष के प्रथम दिवस पर डाइट संस्थान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी के स्मरण के साथ समस्त स्टाफ एवं छात्र-प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री निर्मल राठौर ने नवाचार प्रस्तुत करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में समाप्त वित्तीय वर्ष के अंतिम माह का “बेस्ट ऑफ द मंथ” सम्मान श्री लालचन्द गनावा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार शर्मा (गतिविधि प्रभारी) द्वारा किया गया। प्राचार्य ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा उपस्थितजनों ने श्री गनावा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।