📰 पूरी खबर:
नीमच।वेंकटेश्वर मित्र मंडल द्वारा निराश्रित गरीबों बेजुबानो देव जरूरतमंदों के लिए नित्य नई सेवा की जा रही है
इसी तत्परता में हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष में आज 29 अप्रैल 2026 को वेंकटेश मित्र मंडल द्वारा वानर सेवा का कार्यक्रम रखा गया जिसकी तत्परता में मंडल द्वारा सुखानंद जी धाम जाकर वानरों को 651 किलो फलो के साथ केले चने व बाटी गुड की सेवा की गई वेंकटेश्वर मित्र मंडल के सदस्य किशोर जी चंदेल ने बताया कि वेंकटेश मित्र मंडल द्वारा सर्दी के मौसम में भी गरीबों को 351 कंबल रात्रि में जाकर गरीबों एवं जरूरतमंदों को बांटे गए साथ ही मंडल के द्वारा कुछ समय पूर्व 751 किलो सब्जी एकत्र कर गौशाला व अन्य जगह जाकर गायों खिलाकर सेवा की गई l
वेंकटेश मित्र मंडल के सदस्य आतिश गोड़ द्वारा बताया गया कि वेंकटेश मित्र मंडल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ सेवा करना है इंसानों को अगर भूख लगती है तो वह मांग लेता है मगर यह बेजुबान इस गर्मी के मौसम में बड़ी परेशानी का सामना कर रहे हैं जहां जंगल उजड़ रहे हैं वहां इन बंदरों को आवास भी छीन रहे हैं l हमारे मंडल का एक यह छोटा सा प्रयास था जो हमने सेवा करके सफल किया l
बंदर बाटी फल वितरण के समय पर अनिल जी तोतला, किशोर चंदेल रुपेश शर्मा,पंडित शंकर जी शास्त्री, ममता गोड़, शारदा चंदेल,चंचल राठौर, प्रेम सिंह जी प्रजापत, ऋषभ शर्मा टीकम सिंह, रोहित प्रजापति, श्यामजी, सुनील नागदा, नीलेश शर्मा अन्य साथीमुख्य रूप से उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान किया!।