📰 पूरी खबर:

सिंगोली(निरंजन शर्मा)भगवान महावीर जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद गोतमालय भवन में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में बालिकाओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, वहीं चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन व शास्त्र दान जैसे धार्मिक आयोजन हुए।

मुनि श्री ने अपने प्रवचन में धर्म, अहिंसा और एकता का संदेश देते हुए कहा—“धर्मो रक्षति रक्षितः”।  जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है आज से 10 वर्ष पूर्व में महावीर जन्मोत्सव पर यही था ओर आज फिर वही इतिहास दोहराया गया हे यह भगवान महावीर स्वामी की कृपा हे   सकल जेन समाज को साथ रहने की जरूरत हे इस दौरान दिगंबर और श्वेतांबर समाज की एकजुटता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
अंत में समाज द्वारा भोजन प्रसादी एवं रात्रि 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया हे।