📰 पूरी खबर:

 

नीमच।जिला हांकी संघ अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1अप्रेल से जिला हांकी संघ का निःशुल्क हांकी प्रशिक्षण शिविर सी.एम राईज स्कूल स्विमिंग पूल के सामने प्रातः 6- से 7-30 एवं सायं 5 से 7.00 बजे लगाया जायेगा। सचिव बाबूराम क्षेत्री ने बताया की शिविर में धर्मेंद्र गुरुग,परवेज खान, प्रियंका जोहरी, इरबाज अहमद, शेलेष सैनी,आमना एवं नेहा द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। सभी,शासकीय, अशासकीय स्कूलों के प्राचार्य एवं व्यायाम शिक्षकों से अनुरोध की शिविर में पहली क्लास से बारवीं क्लास के बालक- बालिकाओं को भेज कर निशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।