📰 पूरी खबर:
नीमच (निप्र)। नवरात्रि के पावन अवसर पर महिला समन्वय शाखा द्वारा कन्या पूजन किया गया। यह आयोजन मारुति नंदन बालाजी मंदिर के पीछे स्थित बस्ती में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने बताया धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन कन्या पूजन करने का विधान है। मान्यता है कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा भाव से कन्याओं का पूजन किया एवं कन्याओं को भोज करवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान हिना गोविंदानी, सुमन शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, कीर्ति श्रीवास्तव, श्यामा चौहान सहित अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति थी।संचालन जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने किया।