📰 पूरी खबर:
नीमच। उपनगर ग्वालटोली के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 15 पर स्थानीय सभी आंगनवाड़ीयो का सामूहिक रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर अध्यक्षता कर रही परियोजना अधिकारी दीपिका नामदेव ने कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए क्षेत्रीय पार्षद हरगोविंद दीवान,पार्षद भारत सिंह अहीर का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
परियोजना अधिकारी दीपिका नामदेव ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप से सभी को जानकारी दी।
छोटे बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए आए अतिथियो द्वारा आंगनवाड़ी से विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर रश्मि बामनिया, एकता प्रेमी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशि जैसवार, हेमलता प्रजापति, कृष्णा सोलंकी, छाया शुक्ला, रिंकू प्रजापति, अर्चना मकवाना, सहायिका किरण जाटव, किरण यादव,सीमा दीवान, हेमलता सागर, दीपा यादव, सुमन देवी सहित स्थानीय वार्ड की मातृ शक्ति एवं छोटे बालक,बालिकाएं उपस्थित थे।