📰 पूरी खबर:

रतलाम। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदाय किये जाने हेतु जिला मुख्यालय पर गुलाब चक्कर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक लोढा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीराम निवास बुघौलिया, सहायक संचालक श्री प्रकाश चन्द चौहान, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मांगीलाल डावर उपस्थित थे।5-6 वर्ष के बच्चो को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण करते हुए बताया गया कि शाला पूर्व शिक्षा गतिविधिया बच्चो के रचनात्मक एवं संज्ञानात्मक विकास की नीव है। ईसीसीई को प्रभावी करने एवं शत प्रतिशत बच्चों का शाला प्रवेश कराने के संबंध में अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। श्री अशोक लोढा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्धबोधन में यह बताया गया कि शालाओं में इस प्रकार के आयोजन होते रहते है। आंगनबाड़ी केन्द्रो पर पहली बार इस प्रकार का आयोजन एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र देने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम में कुल 180 बच्चे अपने अभिभावक सहित उपस्थित थे।बच्चो के द्वारा अपनी भाषा में कविता, गीत प्रस्तुत किये जिसका उत्साहवर्धन उपस्थित अभिभावको द्वारा किया गया।इस अवसर पर अभिभावको द्वारा अपने उद्धबोधन में आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं एजुकेशन सेरेमनी के आयोजन पर खुशी व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती सुशीला व्यास द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी शहर श्रीमती चेतना गेहलोत द्वारा किया गया।सैलाना परियोजना अंतर्गत भी विद्यारंभ सेरेमनी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, महिला बाल विकास स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष भाभर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रिया गेरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।