📰 पूरी खबर:
नीमच।जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम के प्रथम चरण में म.प्र. जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा परामर्शदाताओं के मार्गदर्शन में ग्राम कनावटी में देवनारायण मंदिर पर भूमि सुपोषण और कलश यात्रा का आयोजन किया। जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर जिला समन्वयक और रामचंद्र धनगर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ कलश पुजन कर किया गया। देव नारायण मंदिर से होली चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पीपल वृक्ष की पूजन कर कलश यात्रा समापन कर जल संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन में पाठ्यक्रम के विद्यार्थी पदमा धनगर, दिव्या धनगर, मनीषा मालवीय, वीणा शर्मा, योगिता बंजारिया, ज्योति ग्वाला, संगीता मालवीय, केसर देवी, कुसुमलता शिव, अजीत चौहान, गौरव चौहान, आशिक चौहान, प्रीतम व्यास, पवन राव, परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी, राजकुमारी चौधरी, नवांकुर संस्था जयश्री आरोग्य जन कल्याण समिति सचिव टीना गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे