📰 पूरी खबर:


नीमच।  नारी सशक्तिकरण की सशक्त आवाज एवं प्रखर वक्ता,ब्राह्मण समाज की गौरव  श्रीमती संगीता शर्मा का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। श्रीमती शर्मा  वर्तमान में  परशुराम सेना नीमच अध्यक्ष, ब्राह्मण सोशल ग्रुप नीमच नगर मंडल प्रभारी एवं श्री विप्र समाज संगठन मंत्री, अखिल भारतीय परशुराम सभा शाखा  में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए समाज के लिए उल्लेखनीय सेवाएं दे रही हैं, एवं   जिला सहकारी बैंक नीमच कैंट में प्रबंधक पद पर कार्यरत है। 

श्रीमती शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर 
समाजजनों,  पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने  उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए श्रीमती शर्मा के प्रति  सम्मान व्यक्त किया।