📰 पूरी खबर:
नीमच । गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल नीमच की महिलाओं ने परम्परागत लहंगा चुनरी परिधान में गणगौर पर्व मनाया।मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी ने बताया कि समाज की सीनियर सिटीजन महिलाओं , वरिष्ठ महिलाओं व युवतियों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव व पार्वती के पूजन अर्चन व आराधना के पर्व गणगौर को हर्ष व उल्लास के साथ मनाकर मिट्टी के ईसर जी और मिट्टी की ही गौरी जी की मूर्ति की पूजा कर पति के अखंड सौभाग्य और कुवांरी युवतियां भगवान शिव से अच्छे वर की कामना करती है ।
झेल में श्रीमती राजकुमारी शर्मा, रमा बनवारी , श्रीमती चंद्रकान्ता तिवारी,रेखा शर्मा, ज्योति जगदीश, दुर्गा शर्मा, सुधा शर्मा, ज्योति जोशी, प्रियंका शर्मा , कांता पुरोहित, मेघा व्यास, मीनू त्रिपाठी , श्रद्धा त्रिपाठी, संगीता पुरोहित, जया शर्मा, मेघा डोरिया श्वैता डोरिया, प्रभा शर्मा , निकीता शर्मा, ,प्रिया दुबे शंकुतला जीवन तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने गणगौर पर्व मनाया।