📰 पूरी खबर:

टी.बी.मरीजों को नि:शुल्‍क फूड बास्‍केट वितरित

नीमच। हमसब मिलकर देश एवं प्रदेश तथा नीमच जिले को टी.बी.मुक्‍त बनाने का संकल्‍प ले। टी.बी.का उपचार संभव है। समय पर पूरा उपचार लेने से मरीज टीबी से मुक्‍त हो सकते है। पोलियों मुक्‍त अभियान के अच्‍छे परिणाम आज हमारे सामने है। आमजनों को टीबी के प्रति जागरूक करें। यह बात विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने 24 मार्च विश्‍व क्षय नियंत्रण दिवस पर जिला चिकित्‍सालय में आयोजित टी.बी.मुक्‍त भारत के तहत 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर श्री मोहन सिह राणावतश्री हेमंत हरितश्री दारासिहश्री नीलेश पाटीदार एवं अन्‍य जनप्रतिनिधिमुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसादसिविल सर्जन डॉ.मेहन्‍द्र पाटीलडॉ.मनीष यादव भी उपस्थित थे।

विधायक श्री परिहार ने कहाकि जिला चिकित्‍सालय में 102 प्रकार की जांचे निशुल्‍क हो रही है। मरीजों को नि:शुल्‍क दवाईयां प्रदान की जा रही है। नीमच में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गया है। आयुष्‍मान योजना के तहत मरीजों को नि:शुल्‍क उपचार का लाभ भी मिल रहा है।टीबी नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव ने कहाकिप्रथम चरण के अभियान मेंजिले में 134178 के लक्ष्य के विरूद्ध उच्च जोखिम जनसंख्या जैसे-डायबिटिक, 18 बीएमआईस्मोकरएल्कोहेलिक, 02 वर्ष के टीबी मरीजपांच वर्ष के टीबी मरीज परिवारकि टीबी की स्क्रीनिंग की गई। शतप्रतिशत स्क्रीनिंग करने पर जिले को राज्य स्तर से सम्मानित किया गया है।

नीमच जिले में 204149 के विरूद्ध 197129 संभावित टीबी लक्षण वाले व्यक्तियों कि स्क्रीनिंग की गई है।जिले में अभी तक हेन्डहेल्ड एक्स रे मशीन द्वारा आयुष्‍मान आरोग्य मंदिर पर शिविर लगाकर 50 हजार एक्स रे किये गये है एवं नॉट मशीन से 35 हजार मरीजों की खंखार की जांच की गई हैं। जिसमें 2400 मरीज टीबी के खोजे गये जोकि उपचाररत होकर टीबी से मुक्‍त हो गये हैं। जिले में अब तक 3208 का टीबी मरीजों को फुड बास्‍केट का वितरण किया गया। साथ ही उक्‍त टीबी मरीजों को प्रतिमाह एक हजार रूपये का डीबीटी के माध्‍यम से भुगतान किया जा रहा है। नीमच जिले में वर्ष 2023 में 51वर्ष 2024 में 45 एवं वर्ष 2025 में 66 ग्राम पंचायत टीबी मुक्‍त की गई। इस प्रकार तीनों वर्षो में कुल 162 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्‍त की गई हैं।  कार्यक्रम को सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में विधायक ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात अतिथियों का स्‍वागत किया। विधायक ने टीबी मरीजों को नि:शुल्‍क फूड बास्‍केट भी वितरित की।