📰 पूरी खबर:

उदयपुर।महर्षि दधीचि सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए समाज में गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
संस्थान के जिला अध्यक्ष सुधीर जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे पूरे दाधीच समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाए, अन्यथा समाज को व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश दाधीच, महासचिव राधेश्याम दाधीच, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक व्यास, सचिव संदीप दाधीच, युवा अध्यक्ष पंकज ओझा, नीतू व्यास, डॉ. नीतू आचार्य, लोकेश जोशी, मनमोहन बहड़, उत्सवलाल शर्मा, जगदीश आचार्य, सीताराम, सुनील शर्मा, यतीन्द्र, श्रीमती लीला दाधीच, कृष्णा दाधीच, मंजू आचार्य एवं श्वेता मिश्रा सहित समाज के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की तथा समाज की एकता, सम्मान और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।