चित्तौड़गढ़। जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत जिला स्पेशल टीम और निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल में बनाई गई गुप्त स्कीम का खुलासा करते हुए 9 किलो 864 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।इंटरस्टेट तस्करी कनेक्शन की आशंका जताते हुए पुलिस की सतर्कता से बड़ी तस्करी नाकाम हुई हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तस्करों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी हैं। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में निम्बाहेड़ा कोतवाली इंचार्ज थाना कन्हैयालाल उनि के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि रतन सिंह, अमित कुमार, मनोज कुमार, दूर्गाराम, बलराम, प्रीतम, अजय, शिशराम व थाना कोतवाली निम्बाहेडा से कानि. विजयसिंह, जगदीश, सुभाष, विजय कुमार, गोविन्द सिह के द्वारा जलिया चैकपोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की तरफ से आई मोटर साईकिल होण्डा यूनिकोन के चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने से मोटर साईकिल को रोककर गहनता से चैकिंग की गई तो मोटर साईकिल की पेट्रोल टंकी की नीचे बोल्ट लगा टंकी के नीचे की तरफ स्कीम बनाकर स्कीम के अंदर छुपाकर 06 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियो मे भरी अवैध अफीम 9 किलो 864 ग्राम को जब्त किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की गुप्त स्कीम बनाकर तस्करी करने वाले आरोपी 27 वर्षीय रितुराज सिह राठोड पुत्र टीकम सिह राजपुत निवासी पिपल्यारावजी थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश हाल राजपुत काॅलोनी टेम्पु स्टेण्ड के पास एफ 149 भीलवाडा थाना प्रतापनगर जिला भीलवाडा को गिरफतार किया गया। अवैध अफीम खरीद फरोख्त के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है। पुलिस अब इस मामले में तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। संभावना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।