नीमच (निप्र)। पति की दिर्घायु तथा परिवार की सुख समृद्धि के लिए 16 दिवसीय गणगौर की पूजा  आराधना की गई । शनिवार को 16 दिनों तक चलने वाले गणगौर पूजन कार्यक्रम का समापन पूजा अर्चना के साथ  किया गया। शहर के महाराणा बंगला स्थितअर्चना-राजेश तिवारी के निवास पर 16 दिनों तक गणगौर पूजन का आयोजन किया गया। गौरतलब है फाल्गुन मास में गणगौर पूजन का कार्यक्रम शुरू होकर लगातार 16 दिनों तक चलता है। गणगौर और ईशर को मिठाई, हलवा-पूरी खिलाकर व पानी पिलाकर विसर्जन गया । इस उत्सव को महिलाओं ने 16 दिवसीय गणगौर कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। पति की दिर्घायु तथा परिवार की सुख समृद्धि के लिए यह व्रत किया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार की गई गणगौर पूजन के माध्यम से मां पार्वती द्वारा की गई तपस्या एवं पूजन का अनुसरण किया जाता है। 16दिवसीय गणगौर पर्व के समापन आज सुबह महिलाओं व युवतियों ने श्रद्धा भक्ति के साथ गौर गोमती ईसर पूजे पार्वती के गीत गाते हुए ईसरजी गौर को कुमकुम हल्दी मेहंदी के टीके लगाकर पूजा अर्चना की। महिलाओं और लड़कियों द्वारा झाले वारने देकर ईसरजी गौर के सामने अपने अपने पतियो का नाम लेकर पानी पिलाकर ज्वारे का विसर्जन किया।