नीमच। श्री मारु ओदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज, नीमच द्वारा समाज की भूमि (वार्ड क्रमांक 1, श्री जमुनिया बालाजी रोड) पर निर्मित बाउंड्रीवॉल एवं मुख्य द्वार का भव्य समाजर्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार रहे, जिनके करकमलों से समाजर्पण संपन्न हुआ।
यह कार्य समाज के संगठित प्रयासों एवं विकासशील सोच का प्रतीक है, जिसे समाज के गौरवपूर्ण भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं मील का पत्थर माना जा रहा है।
कार्यक्रम में समाज के संरक्षक, मार्गदर्शक मंडल, अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा और सभी वरिष्ठ जनों द्वारा मुख्य द्वार का पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित समाजजनों ने एकजुटता के साथ सहभागिता निभाई एवं निर्माण कार्य की सफलता हेतु मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाउंड्रीवॉल निर्माण से समाज की अमूल्य संपत्ति सुरक्षित रहेगी तथा भविष्य में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन में सुविधा प्राप्त होगी। अब समाज की भूमि पर विभिन्न कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकेंगे। विधायक महोदय श्री दिलीप सिंह परिहार जी द्वारा समाज को 15 लाख का डोम देने की घोषणा की गई
✨ कार्यक्रम का संचालन सिद्धूलाल पुरोहित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह, विश्वास एवं सामाजिक एकता के भाव से ओतप्रोत रहा।
इस अवसर पर मार्गदर्शक मंडल के सदस्य श्री विजयशंकर शर्मा, श्री अवंतीलाल शर्मा, श्री श्यामप्रसाद शर्मा, श्री दरबारीलाल शर्मा, श्री रघुवीर शर्मा, श्री विनोद शर्मा, श्री सुरेश शर्मा, श्री देवकरण शर्मा, श्री दिलीप शर्मा शी प्रहलाद जी शर्मा सहित समाज के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, सचिव श्री राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री सिद्धूलाल पुरोहित, सह-कोषाध्यक्ष श्री मनोहरलाल शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दिनेशचंद शर्मा एवं श्री उमेश शर्मा, सहसचिव श्री शिवप्रसाद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री सुनील शर्मा (इले), श्री सुनील शर्मा (मेडि), श्री प्रदीप शर्मा, श्री नरेंद्र शर्मा, श्री सावन शर्मा, श्री नितेश शर्मा श्री मुकेश शर्मा पत्रकार  दीपेश शर्माडॉ जुगल शर्मा, श्री सुरेश शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा तथा समाज के सहयोग से इसे समयबद्ध पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है।
बॉक्स
विधायक निधि से मिली 15 लाख की सौगात 
बाउंड्री एवं मुख्य द्वार लोकार्पण के अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने समाज की धर्मशाला के विकास हेतु 15 लख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की एवं धर्मशाला स्थल तक पहुंचाने के लिए एक करोड़ की लागत से 1 किलोमीटर सड़क बनाने की घोषणा और समाज जनों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी धर्मशाला निर्माण में हमारी तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा इसके लिए समिति एवं समाज जनों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार का हार्दिक आभार माना
अतिथि के साथ वरिष्ठ समाज जनों ने मंच साझा किया 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के साथ समाज के वरिष्ठ जन्म संस्थापक अध्यक्ष विजय शंकर शर्मा वरिष्ठ अवंती लाल शर्मा समिति के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट विनोद शर्मा एवं समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा सचिव राजेंद्र शर्मा मंच पर बैठे कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सिद्धू लाल पुरोहित ने किया एवं आभार सचिव राजेंद्र शर्मा ने माना