भादवामाता ।मालवा की वैष्णोदेवी भादवामाता के मंदिर पर चैत्र मास नवरात्रि महापर्व में शक्तिं की भक्तिं के दरबार में शुभ संयोगो के साथ माँभादवा के मंदिर में विधिवत रुप से विशेष-पूजाअर्चना के साथ महाआरती प्रारंभ होकर घटस्थापना की हुई।
इसके बाद माँभादवा के मंदिर के ऊपर ध्वजा झंडा भी लगाया गया। इस अवसर पर मौजूद थे जि.कलेक्टर हिमांशुचंद्रा,पुलिस एसपी. अंकित जायसवाल, विधायक दिलीपसिंह परिहार, एसडीएम संजीव साहू तहसीलदार-मृणालिनी तोमर जि.उपाध्यक्ष- अर्जुनसिंह सिसोदिया मंडल अध्यक्ष पूजा/अनिल शर्मा जनपद सदस्य रतलाल मालावत महेशगुजर सरपंच मिठूबाई/नवलकृष्ण सुरावत कारुलालजीपंडिया पटेल देवीलाल नागदा संस्था प्रबंधक अजय ऐरन मनीष दुबे पटवारी संयोग कुमार सचिव महेंद्र गुजर अन्य गणमान्य बंधुओं की भी उपस्थिति थी।
इसी प्रकार से यहां आज से पूजा-अर्चना के साथ नवरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान भी प्रारंभ हो गए दूरदराज से आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए अतिआवश्यक व्यवस्थाए भी की गई है।
यहां पर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन करने की व्यवस्था बेरिगेट्स से कतारबद्ध होकर करना पड़ेगा। चैत्र नवरात्रि महापर्व पर सभी भक्त गणों ने माँभादवा के चौखट पर अपना शीश नवाकर माँभादवा से अपने सुखद जीवन व सुख सृमद्धि बनी रहे ऐसा आर्शीवाद लिया।