नीमच।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मार्गदर्शन व प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हिम्मत सिंह जैन व प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार पूनी के निर्देशन में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच के तत्वावधान में लगभग 15 जगह भारतीय नव वर्ष बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया , नीमच जिले में नगर से लेकर जिला स्तर पर विभिन्न स्थानों पर भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा इस वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय भारतीय नव वर्ष फोर जीरो चौराहा पर भारत माता की पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रातः 8:00 बजे से 11:00 तक सभी भारतवासियों को कुमकुम तिलक निकालकर नीम व मिश्री का प्रसाद वितरण कर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाए देकर मनाया गया।
कार्यक्रम मेंउपस्थित प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार पूनी जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा संभागीय कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल मेघवाल जिला सचिव श्री जगदीश बारीवाल जिला कोषाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह हाड़ा जिला उपाध्यक्ष श्री भागीरथ गुर्जर जिला संस्कृत प्रकोष्ठ श्री रामप्रसाद शर्मा श्री प्रभु लाल पाटीदार श्रीमती इंदिरा लोहार श्रीमती कमला पालीवाल श्रीमती शबनम खान श्रीमती सीता कुम्हारा ब्लाक संगठन मंत्री श्री हीरालाल मेघवाल ब्लॉकअध्यक्ष श्री हुकुम सिंह चुंडावत तहसील अध्यक्ष श्री सत्यनारायण राठौड़ तहसील सचिव श्री मदनयदुवंशी श्री रविंद्र परिहार श्री नरेंद्र सिंह तंवर श्री बंशीलाल गुर्जर श्री देवीलाल मेघवाल श्रीमती मंजू शर्मा श्रीमती नीता दुबे पुष्पांजलि तिवारी श्रीमती मीना मनावत हेमलता मैडम श्रीमती सोनिया लक्ष्यकर वर्षा मेडम अनेक मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारी की उपस्थिति में मनाया गया । इसी क्रम में जावद ब्लॉक में बस स्टैंड जावद, मोरवन, जनकपुर, बस स्टैंड सिंगोली बस स्टैंड अठाना नगर के श्री राम चौक, नीमच ब्लॉक में शासकीय अस्पताल मल्हारगढ़ रोड़ जीरन, ब्लॉक मनासा में कृषि मंडी चौराहा मनासा, महागढ़ बस स्टैंड, रामपुरा बस स्टैंड एवं गांव शहर मैं बड़े हर्षोल्लास के साथ भारतीय हिंदू वर्ष मनाया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नगर, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर नगर तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी रहें व भारतीय नववर्ष के दिन सभी शिक्षक साथी भारतीय पोशाक कुर्ता पजामा एवं गले में केसरिया दुपट्टा पहनकर पधारे एवं महिला पदाधिकारी भगिनी लाल चुनरी पहनकर नव वर्ष मनाने हेतु चिन्हित स्थान पर उपस्थित रही।नगर ब्लॉक तहसील एवं जिला स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की शत प्रतिशत उपस्थिति रही ।अंत में जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाड़ा द्वारा कल्याण मंत्र के साथ विसर्जन समापन किया गया। उक्त जानकारी
बाबूलाल मेघवाल "जिला मीडिया" प्रभारी एवं (संभागीय कार्यकारिणी सदस्य उज्जैन संभाग) मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच