भादवामाता  (परमानंदशर्मा)। सुप्रसिद्ध-आरोग्य तीर्थस्थल महामाया भादवामाता के दरबार में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से-नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो रहा जो चैत्र शुक्ल नवमी 27मार्च शुक्रवार तक रहेगा। इसी प्रकार से यहां पर घटस्थापना आज शुभ मुहूर्त 11.15 बजे के साथ विधिवत रुप से प्रारंभ हो जाएगी। इस माँभगवती के दरबार में मंदिर के पुजारी जन व जिले के पुलिस एसपी अंकित जायसवाल कलेक्टर-हिमांशु चंद्रा एसडीएम-संजीव साहू 
तहसीलदार-मृणालिनी तोमर और विधायक, दिलिपसिंहपरिहार एवं जिला-पंचायत के अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान व पटेल- देवीलाल नागदा और अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी की मौजूदगी में माँभादवा के स्थल पर घटस्थापना महाआरती के साथ शुरू होगी।इसके बाद मंदिर पर ध्वजा लगाई जाएगी।
इसी प्रकार से यहां माँभादवा के दरबार में श्रद्धालुजन बड़े ही आस्था के साथ मांता का जयकारों के साथ माँ की पवित्र चौखट पर अपना शीश नवाकर आर्शीवाद के साथ सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करेगें। व यहां पर धार्मिक अनुष्ठान पूजा,अर्चना भी प्रारंभ  हो जाएंगे। विशेष-और यहां पर चैत्र नवरात्रि मेले का आगाज भी हो जाएगा।
इस पुण्य धरा पर चलने वाला यह चैत्र-नवरात्रि मेला 19 मार्च गुरुवार से 27मार्च शुक्रवार तक जारी रहेगा। यहां पर मेले का मुख्य आकर्षण महाअष्टमी का हवन जो  26 मार्च गुरुवार  रात्रि में सम्पन्न होगा।
इसी प्रकार से यहां पर शासन प्रशासन द्वारा अति आवश्यक रुप से व्यवस्था की गई है। इस नवरात्रि मेले में सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए यहां पर पुलिस जवान भी तेनात रहेंगे।