नीमच।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड नीमच की नवांकुर जयश्री आरोग्य जनकल्याण समिती द्वारा सेक्टर अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती संगीता पाटीदार,श्री प्रकाश पालिया जिला नोडल अधिकारी NRLM,श्री सत्यनारायण पाटीदार सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।प्रशिक्षण के उपस्थित प्रतिभागियों के परिचय उपरांत संस्था प्रमुख टीना गर्ग ने प्रशिक्षण के उद्देश्य से अवगत कराया।
परामर्शदाता कपिल तिवारी ने जन अभियान परिषद परिकल्पना और अवधारणा पर जानकारी दी। जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रस्फुटन समितियों के सुदृढ़ संचालन पर विशेष जोर देते हुए दस्तावेजीकरण, आय-व्यय लेखा-जोखा, एमआईएस प्रबंधन, रजिस्टर संधारण, बोर्ड-बैनर एवं अन्य गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान पवन कुमरावत ने समिति गठन, उसकी संरचना एवं प्रभावी क्रियान्वयन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। समितियां संगठित एवं सक्रिय होकर स्वयं को सशक्त बनाते हुए लीड NGO के रूप में विकसित हो सकती हैं। समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर रेखा जाटव msw विद्यार्थी द्वारा जानकारी दी गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वस्थ विभाग की योजनाओं की जानकारी कुसुमलता शिव एएनएम द्वारा दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्था कोषाध्यक्ष दीपा राठौड़ ने किया आभार सीमा बैरागी ने माना।