बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि आगामी माह से लाड़ली बहना योजनास्‍व सहायता समूहों की दीदीपंचायत सचिवरोजगार सहायकों को प्रधानमंत्री अटल पेशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए संयुक्‍त अभियान चलाया जाकर सभी को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जावेगा। इसके साथ ही जिले  में एक अप्रेल से पशुपालकों के केसीसी बनाकर जिले को सेचुरेटेड करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। पशुपालन  विभाग शत -प्रतिशत   पशुपालको के के.सी.सी. प्रकरणों के  आवेदन तैयार कर बैंक शाखाओं में प्रस्तुत करने।बैकर्स तत्‍परता  पूर्वक पशुपालन के.सी.सी. जारी कर जिले को सुचुरेटेड करने मे सहयोग करें। चालू वित्तीय वर्ष में जिलों में 10 हजार से अधिक पशुपालकों को 20 करोड़ से अधिक राशि के के.सी.सी. ऋण  की सुविधा उपलब्‍ध करवाई गई है। कलेक्‍टर ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि  वे अपने बैंक शाखाओं का सी.डी. रेश्‍यों बढ़ाने का प्रयास करें। साथ ही बैंक का एन.पी.ए. कम करने के लिए भी विशेष प्रयास  करें। बैंठक में बधन बैंक के प्रबंधक की अनुपस्थिति पर कलेक्‍टर ने एलडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रबंधक के विरूद्ध एस.एल.बी.सी. एवं बैंक के वरिष्‍ठ कार्यालय को कार्यवाही के लिए पत्र लिखें। कलेक्‍टर ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को हितग्राही मूलक योजनाओं में स्‍वीकृत प्रकरणों में ब्‍याज अनुदान का क्‍लेम कर हितग्राहियों को ब्‍याज अनुदान का 25 मार्च के पूर्व भुगतान करने के निर्देश भी  दिए। बैठक में पीएम स्‍वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के शाखाओं में लंबित सभी प्रकरणों में 25 मार्च के पूर्व स्‍वीकृति जारी करऋण वितरण करवाने के निर्देश सभी शाखा प्रबंधकों व जिला अधिकारियों को दिए गये ।