नीमच।पूज्य सिन्धी पंचायत के तत्वाधान में चेटीचंड  महिला उत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन का आरम्भ महिलाओं की विभिन्न प्रकार की कला प्रतियोगिताओं द्वारा किया गया। जिसमे सिंधी थाली, नोटों का बुके सजावट, सिंधी फेस्टिवल प्रदर्शन, चॉक्लेट बुके एवं सिंधी संस्कृति पर निबंध जैसी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल जी को माला अर्पण एवं ज्योत प्रज्वलित करके किया गया। जिसमे सभी संस्थाओ के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्तिथि रहे।  सभी प्रतियोगिताओं का जजमेंट समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया गया । जिसमे सिन्धी थाली प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में चयन किया गया। जिसमे स्वादिष्ट व्यंजन एवं डेकोरेशन के आधार पर जजमेंट किया गया। स्वादिष्ट व्यंजन में प्रथम स्थान पर ऋतू भम्बानी  द्वितीय स्थान पर तान्या चावला एवं तृतीय स्थान पर नायरा भाग्यवानी एवं पलक लालवानी विजेता रहे। डेकोरेशन प्रेजेंटेशन व्यंजन में प्रथम स्थान पर हेमा सुगंधी द्वितीय स्थान पर पलक लालवानी  एवं तृतीय स्थान पर रीत रामनानी  विजेता रहे। वहीं सिंधी फेस्टिवल में प्रथम स्थान पर सोनी बदलानी द्वितीय स्थान पर अंजली आसवानी तृतीय स्थान पर सिमरन कोटवानी एवं विजेता रहे।नोटों के बुके सजावट में प्रथम स्थान पर भावना कस्तूरी  द्वितीय स्थान पर अंजली आसवानी तृतीय स्थान पर पायल लालवानी एवं पलक लालवानी  विजेता रहे। वही सिंधु संस्कृति पर निबंध प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान पर प्रगति बुधवानी  द्वितीय स्थान पर भावना कस्तूरी  एवं तृतीय स्थान पर योगिता सोनी विजेता रहे। चॉक्लेट बुके कॉम्पीटिशन मे प्रथम लक्षिता आसवानी द्वितीय रचित लुलानी एवं तृतीय स्थान पर विन्नी बदलानी विजेता रहे। कार्यक्रम  मे आयी हमारी समाज की बहनो के साथ तम्बोला एवं प्रश्न उत्तर मनोरंजन के लिए खेला गया। जिससे आज का कार्यक्रम काफी रोमांचक बना।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहा तलरेजा एवं पूजा केवलानी द्वारा किया गया। पूज्य सिंधी पंचायत की अध्यक्षा आकांशा तलरेजा एवं महासचिव मधु केवलानी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शकों का आगमन रहा।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।