नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में 6 दिसवीय लाठी (दंड) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पांचवे दिन समाज की महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए लाठी घुमाने के विभिन्न तरीके प्रशिक्षक मनीष योगी द्वारा सिखाएं जा रहे है। यह शिविर 13 मार्च से प्रारंभ किया गया था और 18 मार्च तक चलेगा। शिविर में प्रतिदिन 50 अधिक बालिकाए एवं महिलाएं भाग ले रही है। शिविर में बालिकाएं और महिलाएं उत्साह के साथ शामिल हो रही हैं। शिविर में 50 से अधिक महिलाएं और बालिकाएं पूरी तरह प्रशिक्षित हो रही हैं।