*
नीमच।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मार्गदर्शन व प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हिम्मत सिंह जैन व प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद पूनी के निर्देशन में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ  जिला शाखा नीमच के तत्वावधान में लगभग 15 जगह भारतीय नव वर्ष बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएग।, दिनांक 16 मार्च को ऑनलाइन बैठक के अनुसार नीमच जिले में नगर से लेकर जिला स्तर पर विभिन्न स्थानों पर भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा इस वर्ष  बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने बैठक में बताया की *जिला स्तरीय भारतीय नव वर्ष फोर जीरो चौराहा नीमच पर प्रातः 8:00 बजे से 11:00 तक सभी भारतवासियों को कुमकुम तिलक निकालकर नीम व मिश्री का प्रसाद वितरण कर हिंदू वर्ष की शुभकामनाए दी जाएगी* ।इसी क्रम में जावद ब्लॉक में बस स्टैंड जावद,  मोरवन, जनकपुर, बस स्टैंड सिंगोली बस स्टैंड अठाना नगर के श्री राम चौक,
 नीमच ब्लॉक में शासकीय अस्पताल मल्हारगढ़ रोड जीरन, ब्लॉक मनासा में कृषि मंडी चौराहा मनासा, महागढ़ बस स्टैंड, रामपुरा बस स्टैंड एवं गांव शहर मैं बड़े हर्षोल्लास के साथ भारतीय हिंदू वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार नगर, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर नगर तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रभारी रहेंगे एवं सभी पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि 19 मार्च 2023 भारतीय नववर्ष के दिन सभी शिक्षक साथी भारतीय पोशाक कुर्ता पजामा एवं गले में केसरिया दुपट्टा पहनकर पधारे एवं महिला पदाधिकारी भगिनी लाल चुनरी पहनकर नव वर्ष मनाने हेतु चिन्हित स्थान पर उपस्थित रहेंगे।नगर ब्लॉक तहसील एवं जिला स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए समस्त पदाधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से व व्यक्तिश:फोन लगाकर  सूचना पहुंचाएं।अंत में जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाड़ा द्वारा कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया। 

उक्त जानकारी बाबूलाल मेघवाल "जिला सह मीडिया" प्रभारी एवं (संभागीय कार्यकारिणी सदस्य उज्जैन संभाग) मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच ने दी।