नीमच।पूज्य सिन्धी पंचायत के तत्वाधान में चेटीचंड  महिला उत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज़ बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं द्वारा किया गया। जिसमे रैंप वाक, मंडाला आर्ट, ग्लास एवं फैब्रिक पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट नॉन फायर कुकिंग एवं सिंधी संत महापुरषों पर निबंध जैसे प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल जी को माला अर्पण एवं ज्योत प्रज्वलित करके किया गया। जिसमे सभी संस्थाओ के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्तिथि रहे।  सभी प्रतियोगिताओं का जजमेंट समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया गया । जिसमे रैंप वाक में दो श्रेणियों में चयन किया गया। ग्रुप ए (1-5 वर्ष )  ग्रुप बी (6-10वर्ष) में बच्चों का रैंप वाक कार्यक्रम किया गया। ग्रुप ए में प्रथम हितांशी मूलचंदनी द्वितीय कियारा रामनानी तृतीय स्थान पर हेरीका मंथरानी और धानिया केवलानी विजेता रही। ग्रुप बी में प्रथम हितांश दादवानी, द्वितीय आरव लुहाना तृतीय स्थान पर लितिका तलरेजा और रूही केवलानी विजेता रहे। नॉन फायर कुकिंग में भी दो श्रेणियों में चयन किया गया जिसमे स्वादिष्ट व्यंजन एवं डेकोरेशन के आधार पर जजमेंट किया गया। स्वादिष्ट व्यंजन में प्रथम सानवी रामनानी, द्वितीय कुणाल दादवानी एवं तृतीय स्थान पर ट्विंकल दासानी विजेता रहे। डेकोरेशन प्रेजेंटेशन व्यंजन में प्रथम देरील धामेचा द्वितीय राजवीर तलरेजा एवं तृतीय स्थान पर नमिता पारवानी विजेता रहे। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रथम रोम्या साहनी द्वितीय विन्नी बदलानी तृतीय स्थान पर अंश हासवानी विजेता रहे।ग्लास एंड फेब्रिक पेंटिंग में प्रथम नमिता पारवानी द्वितीय रचित लूलानी तृतीय स्थान पर जतिन साहनी विजेता रहे। मंडाला आर्ट में प्रथम विवान वर्धानी द्वितीय सुहानी मूलचंदानी एवं तृतीय स्थान पर कशिश तनवानी विजेता रहे। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम लक्षिता आसवानी द्वितीय तनीषा सोनी एवं तृतीय स्थान पर नव्या आहूजा विजेता रहे। ड्राइंग कॉम्पीटिशन मे प्रथम नंदनी मनवानी, द्वितीय दक्षित आहूजा एवं तृतीय स्थान पर रूहिका केवलानी विजेता रहे। सिंधी संत महापुरुष के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम भव्य गोविंदानी द्वितीय दक्षिता अठवानी तृतीय स्थान पर इशिता मंगवानी विजेता रहे।
कार्यक्रम का संचालन मधु केवलानी द्वारा किया गया। पूज्य सिंधी पंचायत की अध्यक्षा आकांशा तलरेजा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शकों का आगमन रहा।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।