नीमच (निप्र)। शहर में 16 दिवसीय गणगौर पर्व मनाया जा रहा है। दोपहर 3 बजे से शाम 7 तक गणगौर के गीत गूंज रहे हैं। शहर के नयाबाजार स्थित नृसिंह मंदिर से शाम 5 बजे गणगौर झेल निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए महाराणा बंगले अर्चना-राजेश तिवारी के निवास पर पहुंची। इन दिनों शहर में शाम के समय विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा गणगौर झेल निकाली जा रही है। सोमवार को  शाम 5 बजे  महिला मंडल द्वारा गणगौर झेल निकाली। महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा व आरती कर गीत गाए।